भारतीय जनता पार्टी ने आज स्थानीय नेहरू चौक पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने आज स्थानीय नेहरू चौक पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया! विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा का टिकट दिया गया है! पूर्व में शिवराज सिंह चौहान इस सीट से लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं! आज उनके चुनाव कार्यालय का भारतीय जनता पार्टी ने शुभारंभ किया! इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,पूर्व विधायक श्रीमती लीना जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह रघुवंशी (गुड्डा भैया),जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version