/नगर की जीवनदायनी प्राचीन नदी पाराशरी को अब नया जीवन मिलने वाला है! बरसों से पारशरी नदी के गहरीकरण और सौंदरीकरण की मांग चलती आ रही है! पूर्व दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री वीर सिंह रघुवंशी के कार्यकाल में इसका गहरीकरण हुआ था।तब से कोई कार्य नहीं हुआ!अब नगर पालिका परिषद के अथक प्रयास से गहरीकरण एवं सौंदरीकरण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया! भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव,एसडीएम विजय राय,एसडीओपी मनोज मिश्रा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे!पाराशरी नदी की गहरीकरण एवं सौंदर्य करण के लिए शासन से ढाई करोड रुपए जारी हुए हैं!आज इस कार्यक्रम में भूमि पूजन किया गया!
