थाना रावजी बाजार पुलिस द्वारा हाईटेक दबिश लेकर धोखाधडी के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में पहली बार थाना रावजी बाजार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में किया ड्रोन तकनीक का उपयोग

धोखाधडी के मामले में फरार ईनाम आरोपी थाना रावजी बाजार इंदौर की टीम द्वारा किया गिरफ्तार

दिनांक 13.04.2024 को श्रीमान् पुलिस उपायुक्त महोदय ,जोन 04 महानगर इंदौर , श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय , जोन 04, महानगर इंदौर , श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त महोदय ,अनुभाग जूनी इंदौर के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 13.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई की थाना रावजी बाजार इंदौर पर पंजीबद्ध धारा 420 ,467,468,471,120 बी भादवि के अपराध का ईनामी आरोपी मिश्रीलाल उसके निवास स्थान ग्राम सुल्लाखेडी आया हुआ है जिस पर रावजी बाजार पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में टीम गठित की गयी ।

चूँकि आरोपी का घर बडा होने से आरोपी मौके पाकर घर से फरार हो जाता जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग कर आरोपी मिश्रीलाल के निवास स्थान पर दबिश देकर ईनामी आरोपी मिश्रीलाल पिता लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम सुल्ला खेडी सांवेर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है ।

- Advertisement -

आरोपी से लगातार पूछताछ कर उसके साथी आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौर , उप निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी , कार्य प्रआर विजय तिवारी , कार्यप्रआर प्रतिपाल , आरक्षर हरिओम , आरक्षक आकेश ,आरक्षक रविन्द्र , आरक्षक सुशील महिला आरक्षक ज्योति एवं चौकी मांगलिया के आरक्षक 166 निलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Exit mobile version