थाना राउ व थाना भंवरकुआ क्षेत्र में चैन स्नेचिग करने वाला शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच एवं थाना राऊ की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी के द्वारा बिना नम्बर की टु व्हीलर का उपयोग कर राह चलती महिलाओ से गले में पहनी चैन छीनकर घटना को दिया था अंजाम ।

✓आरोपी से घटना में छीनी गई चैन बरामद ।

✓आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टु व्हीलर वाहन बरामद ।

✓आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई लुट के प्रकरण दर्ज है ।

- Advertisement -

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणो में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुराना चैन स्नेचर जिसका हुलिया थाना राउ की घटना में चैन स्नेचिग की घटना में फुटैज से मिल रहा है बाद मुखबीर सुचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना राउ इंदौर के संयुक्त कार्यवाही करते आरोपी (1).हितेश पिता प्रकाश पंजाबी निवासी क्रांति कृपलानी नगर इंदौर को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे विडियो फुटैज के आधार पर पुछताछ करते आरोपी के द्वारा थाना राउ व थाना भंवरकुआ क्षेत्र में दो चैन स्नेचिग की घटना करना स्वीकार किया ।

आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है तथा कर्ज उतारने एवं जल्दी पैसा कमाने की चाहत में घटना को अंजाम दिया था । दिनांक 10.04.2024 को राउ थाना क्षेत्र में दोपहर 4:30 के समय पर घर के बाहर घुम रही फरियादिया को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर अपनी मोटर सायकल से फरार हो गया था जिसके संबंध में फरियदिया द्वारा थाना राउ इंदौर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कराया गया था ।

आरोपी से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना भंवरकुआ क्षेत्र में दिनांक 01/07/2023 को अग्रवाल नगर बगीचे से एक महिला से सोने की चैन छीनना बताया था जिस पर थाना भंवरकुआ में पुर्व में अपराध धारा 392 भादिव का अपराध पंजीबद्ध हुआ था ।

आरोपी को पुर्व में वर्ष 2017 एवं 2023 में क्राईम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोपी हितेश से क्रमश: 17 व 2 सोने की चैन बरामद की गई थी

आरोपी के कब्जे से घटना में गया मश्रुका 02 सोने की चैन एवं घटना में प्रयोग किया गया दो पहिया वाहन बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना राउ इंदौर के के द्वारा की जा रही है तथा आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ भी की जा रही है ।

Exit mobile version