
शहर में यातायात सुधार के लिए अगल-अलग स्तर पर मुहिम जारी है। बाजार, मुख्य मार्गों में सुधार, फ्लायओवर अन्य के साथ फुटपाथ, गलियों के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। सोमवार को नगर निगम की टीम ने जोन 4 वार्ड 11 भागीरथपुरा सरकारी स्कूल वाली गली एव विजयेश्वर मंदिर वाली गली में रोड निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाए। इस दौरान करीब 35 ओटले, बाउंड्रीवॉल, अस्थायी अतिक्रमण तोड़े गए। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ कार्रवाई की। इस दौरान निगम से आनंद रैदास, हेमंत सितोले, बबलू कल्याणे व भागीरथपुरा पुलिस चौकी प्रभारी कमल किशोर मौजूद थे।
