चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पश्चिम दिल्ली के ख्याला स्थित रघुबीर नगर इलाके में बीती रात युवक की उसके घर के पास ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। देर रात पुलिस को डीडीयू अस्पताल से युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली।अस्पताल पहुंचने पर युवक की लाश पुलिस को मिली। मृतक की शिनाख्त 21 वर्षीय लक्ष्य के रूप में हुई। वह अपने पिता सोनू के साथ जेजे कालोनी रघुबीर नगर में रहता था। पुलिस ने छानबीन के बाद कुछ आरोपियों की पहचान की है। फिलहाल युवक की हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Exit mobile version