पत्र में क्या लिखा है?
वायरल पत्र में लिखा गया है कि राज्य में उनके समाज की आबादी 32 फीसदी है। स्थानीय निकाय में भी समाज के प्रतिनधि बड़ी संख्या में विविध पदों पर आसीन हैं। लोकसभा चुनाव में कोली-पटेल समाज पूरी तरह भाजपा के साथ रहा है, समाज की भावना है कि अब उनके समाज के नेता कुंवरजी बावलिया को गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बिठाया जाए। राज्य के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान नेता को इस पद पर बिठाया जाए तो समाज एवं राज्य का भला होगा।
बावलिया ने मांग को किया खारिज
कुंवरजी बावलिया ने इस तरह की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि ऐसे निर्णय पार्टी आलाकमान करता है। उनकी ऐसी कोई मांग नहीं है। भाजपा ने इस पत्र को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद अमरेली, जूनागढ व राजकोट में भाजपा नेताओं के बीच खटपट की खबरें आई लेकिन अब मामला शांत है लेकिन एक समाज की मुख्यमंत्री पद की मांग ने राजनीतिक हलकों में जरुर गर्मी ला दी है।
