कुख्यात जिलाबदर बदमाश आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ आरोपी लखन सोनगरा ऊर्फ मांगी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध वसूली जैसे करीब 01 दर्जन अपराधो में हुआ था जिलाबदर ।

✓ आरोपी के विरुद्ध एक माह पूर्व इंदौर व सीमावर्ती जिले से निष्कासन आदेश पारित किया गया था।

✓ आरोपी के विरुद्ध मप्र सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत की गई कार्यवाही ।

इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पगनीस पागा हनुमान मंदिर के पास एक माह पूर्व जिलाबदर आरोपी घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना रावजी बाजार के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान से अज्ञात व्यक्ति से नाम पूछते आरोपी (1). लखन सोनगरा ऊर्फ मांगी पिता कमल सोनगरा निवासी 6/2 बलाई मोहल्ला रावजी बाजार इंदौर , होना बताया।

- Advertisement -

जिलाबदर आरोपी लखन ऊर्फ मांगी को पुलिस आयुक्त इंदौर के द्वारा दिनांक 21.02.2024 को थाना रावजी बाजार के कई मामलों में 6 माह के लिया गया है जिलाबदर।

आरोपी से निष्कासन आदेश के संबंध में प्रतिबंधित क्षेत्र में आने हेतु कोई आदेश या अनुमति होने संबंध में पूछताछ करते नही होना बताया ।

आरोपी के विरुद्ध थाना रावजी बाजार में अपराध क्रमांक 123/24 मप्र सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई ।

Exit mobile version