✓ आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ।
✓ आरोपी अपने पेन्ट की जेब मे छुपा कर ला रहा था एमडी ड्रग्स।
इंदौर पुलिस के द्वारा नशे के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान” नया सवेरा एक नई शुरुआत” के तहत अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इन की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री कुन्दन मण्डलोई के मार्गदर्शन में थाना तिलक नगर की टीम ने अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
अभियान” नयासवेरा -एक नई शुरुआत के तहत प्रप्त सूचनाओं पर कल रात्रि में इंदौर शहर में मादक पदार्थ गांजा, ब्राउनशुगर, एमडी ड्रग्स आदि क्रय विक्रय करने वाले ड्रग पेडलरो की चैकिंग एवं धरपकड़ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस थाना तिलकनगर क्षेत्रान्तर्गत शनि मंदिर के पास, रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान दिनांक 09.06.2024 व 10.06.2024 के मध्य रात्रि में लगभग 1.00 बजे थाना तिलकनगर की टीम द्वारा संदिग्ध आरोपी अतुल पटेल उम्र 22 साल, स्थाई पता- हनुमना, जिला रीवा वर्तमान पता विराट नगर, मूसाखेड़ी इंदौर को पकड़ा, जिस की विधिवत तलाशी में उसके के कब्जे से कुल 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स मिली, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी द्वारा उक्त एम डी ड्रग्स को अपने पहने हुए पेन्ट के जेब मे छिपाकर रखी गई थी। आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत व नेटवर्क आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तिलक नगर के मार्गदर्शन में उनि. प्रकाश चन्द्र डावर, प्रआर. 485 लक्ष्मण, प्रआर. 3343 महेश, प्रआर 3273 विश्वनाथ, आर. 974 धन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
