Indore
51 लाख पौधरोपण अभियान के तहत पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया वृक्षारोपण
51 लाख पौधरोपण अभियान को लेकर लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राम बाग लोखंडे पुल के बने गार्डन में पौधरोपण किया, जहा उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति की रक्षा के लिए आज बेहद आवश्यकत है,वही यदि 51 लाख वास्तव में पौधे लगाते हैं और इसमें से 25से 40 लाख पौधे बचते हैं तो यह भी एक बड़ी उपलब्धि होगी जो हमारी आने वाली दो पीढ़ी को सुखी करेगी, .दरअसल पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर जिले में 51 लाख पौधारोपण को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि सभी जगहों पर पौधरोपण के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थित की गई है, कुलमिलाकर उन्होंने कहा कि में अभी तक का जो अभियान देख रही हूं वह व्यवस्थित तरीके से चल रहा है और मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि यह व्यवस्थित रूप से पौधे पेड़ बने,, सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर की आबोहवा को स्वस्छ बनाने में इंदौर के लोगों की सहभागिता जरूरी है नेता सब कुछ नही कर सकता है नेता कवक राह और जनता को सहूलियत दिला सकता है पेड़ हम अपने लिए लगाते हैं और अपने आने वाली पीढ़ी के लिए यह ध्यान में रखकर पेड़ लगाना चाहिए और लगाने के बाद इन्हें भूलना नहीं चाहिए, ताई ने कहा कि जो जो समाज इसमें सहयोग कर रहे हैं उन्होंने आकर देखना चाहिए कि हमारे पौधे की क्या हालत है एक पेड़ को पनपने में 5-6 साल लगते हैं सुमित्रा महाजन ने कहा कि जैसे अपने बच्चों को 4 साल लगते हैं थोड़ा चलने में इस तरह सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब उसे देखें ।
Abhishek Raghuvanshi