MadhyaPradesh
तीसरे चरण के मतदान की तैयारी को लेकर मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य प्रारंभ
तीसरे चरण के मतदान की तैयारी को लेकर आज सुबह से ही संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय पर मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है!हजारों की संख्या में कर्मचारी गंजबासौदा पहुंचे!जहां से उन्हें सामग्री वितरण करने के बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया! कई महिला कर्मचारी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ड्यूटी पर नज़र आई! एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विजय राय एवं पुलिस अधिकारी मनोज मिश्रा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखे गए! मतदान केंद्रों पर मतदान दलों को रवाना करने के लिए एक दिन पहले ही कई बसें एवं अन्य वाहन को अधिग्रहण कर कॉलेज ग्राउंड पर खड़े कराए गए।
Abhishek Raghuvanshi May 6, 2024