Indore
ऑपरेशन प्रहार के तहत दो तस्करों को 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्यवाही करती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से पुलिस ने ब्राउन शुगर जप्त की है इंदौर आजाद नगर पुलिस ने ऑटो रिक्शा से दो तस्करों को पकड़कर उनसे 2 लाख की ब्राउन शुगर जब्त की दोनों से पूछताछ जारी है आजाद नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार शांतिनगर चौराहा मेनरोड मूसाखेड़ी पर ऑटो नंबर एमपी 09 आरबी 2580 को रोककर तलाशी ली तो 22 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।




