Indore
हीरानगर थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी मामले में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र के मारुति नगर चौराहे पर आजाद यादव नामक युवक अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश मोटरसाइकिल तेज चलते हुए निकले इस बात को लेकर आजाद ने इन दोनों बदमाशों को रोकाटोकी की थी इसी बात से खफा होकर दोनों बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की वही एक आरोपी ने आजाद पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पूरे ही मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले थे जिसके आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है दोनों ही बदमाश परदेसी पुरा और भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं पकड़े गए बदमाशों पर पुलिस ने प्राण घातक हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है


