Indore
रघुवंशी समाज द्वारा भव्य श्री राम रथ यात्रा का आयोजन हुआ व समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने जा रहा है जिसका उत्साह मनाने के लिए पूरा देश भगवान श्री राम मय हो गया है बात करें इंदौर की तो पूरे इंदौर में रघुवंशी समाज द्वार दो दिवसीय विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज भव्य श्री राम रथ यात्रा का आयोजन हुआ व के समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ व रघुवंशी समाज राम मन्दिर परिसर जहां पर श्री राम जानकी लक्ष्मण व हनुमान जी विराजे है उक्त श्री राम मन्दिर में आज शाम को हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन भी होंगे ।







