देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

PAK महिला जासूस को ब्रह्मोस रिपोर्ट दिखाने वाला था साइंटिस्ट:व्हाट्सएप चैट से खुलासा; DRDO साइंटिस्ट ने कहा था- मैं तुम्हारे लिए रिपोर्ट तैयार रखूंगा

हनी ट्रैप में फंसे DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरुलकर के मामले में महाराष्ट्र के एंटी-टेरेरिज्म स्क्वाड ने बड़ा खुलासा किया है।

Abhishek Raghuvanshi29 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हनी ट्रैप में फंसे DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरुलकर के मामले में महाराष्ट्र के एंटी-टेरेरिज्म स्क्वाड ने बड़ा खुलासा किया है। ATS ने बताया है कि प्रदीप कुरुकलर पाकिस्तान की महिला जासूस को मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट की खुफिया रिपोर्ट दिखाना चाहता था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चार्जशीट के मुताबिक प्रदीप कुरुलकर ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर पाकिस्तान की महिला जासूस से 19 अक्टूबर 2022 से लेकर 28 अक्टूबर 2022 तक बात की थी।

प्रदीप को मालूम था कि ब्रह्मोस से जुड़ी जानकारी खुफिया है और व्हाट्स एप या ईमेल के जरिए नहीं दी जा सकती है। इसलिए प्रदीप ने जारा दासगुप्ता के नाम से उससे बात कर रही पाकिस्तानी जासूस को मिलने को कहा था। चार्जशीट में ब्रह्मोस को लेकर दोनों के बीच हुई व्हाट्स एप चैट को भी मेंशन किया है।

साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर को 5 मई को जांच के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय लाया गया था। ये उसी दौरान का फुटेज है।

साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर को 5 मई को जांच के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय लाया गया था। ये उसी दौरान का फुटेज है।

‘मैं तुम्हारे लिए रिपोर्ट तैयार रखूंगा’
चार्जशीट के मुताबिक जारा ने प्रदीप से पूछा था- क्या ब्रह्मोस भी तुम्हारी खोज है ? इसके जवाब में प्रदीप ने कहा- हां, सबसे खतरनाक खोज… मेरे पास 186 पन्नों में शुरुआती डिजाइन की रिपोर्ट है। इसमें ब्रह्मोस के सभी वर्जन की जानकारी है।
इसके बाद कुरुलकर जारा को कहता है- मैं उस रिपोर्ट को ट्रेस कर तुम्हारे लिए तैयार रखूंगा, जब तुम यहां आओगी तो तुम्हें दिखाऊंगा।

न सिर्फ ब्रह्मोस बल्कि कुरुलकर और जारा के बीच भारत की अग्नि 6, रुस्तम (अनमैन्ड एयर व्हीकल), सरफेस टु एयर मिसाइल, अनमैन्ड कॉम्बैट एयर व्हीकल और DRDO के ड्रोन प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात हुई थीं।

ATS ने इस मामले से खुफिया जानकारी वाले डॉक्यूमेंट्स भी एक सील लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश किए हैं। चार्जशीट में ये भी बताया गया है कि कुरुलकर ने जारा को एक व्हाट्स एप ग्रुप में भी जोड़ा था, जिसका नाम ‘हैपी मॉर्निंग’ था। कुरुलकर ने सारा से बातचीत के दौरान दो और साइंटिस्ट का नाम मेंशन किया था। ATS ने इन दोनों वैज्ञानिकों से भी बात की है।

‘मैनें तुम्हें देखने की कोशिश की पर तुम नहीं दिखे’…
ATS की चार्जशीट में बताया गया है कि जारा ने कुरुलकर से क्वाडकॉप्टर के बारे में भी पूछा था। जारा ने इसका वीडियो भी देखा था। वीडियो देखने के बाद जारा ने कहा- मैनें वीडियो के लास्ट मिनट में तुम्हें ढूंढने की कोशिश की, पर कुछ नेवी अफसर और विदेशी दिखे। इस पर कुरुलकर ने कहा- जब वीडियो बनाया जा रहा था तो मैं क्वाडकॉप्टर के पीछे था।

इस पर जारा ने कहा- मैनें पहली बार किसी को क्वाडकॉप्टर में बैठे हुए देखा है। ये खतरनाक नहीं है क्या ? कुरुलकर कहता है- नहीं, हम बाद में बात करेंगे। इस्तेमाल से पहले हम इसका काफी टेस्टिंग करते हैं। कुरुलकर ने जारा को बताया कि प्रोजेक्ट अभी पूरा नहीं हुआ है।

अग्नि 6 मिसाइल लॉन्चर मेरा डिजाइन है
व्हाट्स एप चैट में कुरुलकर ने जारा को बताया कि अग्नि 6 का मिसाइल लॉन्चर उसका डिजाइन है। ये काफी सफल रहा। इसके बाद जारा ने कहा कि अग्नि 6 की टेस्टिंग कब की जाएगी। इस पर कुरुलकर कहता है- नाइट फायर करेंगे, थोड़ा धीरज रखो।

चार्ज शीट में बताया गया है कि कुरुलकर ने दूसरे देशों के साथ हुए भारत के एग्रीमेंट्स की जानकारी भी जारा को दी थी। 59 साल के कुरुलकर को 3 मई को ATS ने जासूसी और पाकिस्तान की महिला जासूस के साथ संपर्क रखने के लिए आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act-OSA) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 13 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 13 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 20 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 20 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑