रूस का जंग खत्म करने का इरादा नहीं:पूर्व राष्ट्रपति बोले- NATO की मदद से विश्व युद्ध का खतरा; यूक्रेनी सरकार को हटाना जरूरी
रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका फिलहाल जंग खत्म करने का कोई इरादा नहीं है।
रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका फिलहाल जंग खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन को NATO से मिल रही लगातार मदद दुनिया को तीसरे वर्ल्ड वॉर के और करीब ले जा रही है। लिथुआनिया में हो रही NATO समिट पर मेदवेदेव ने कहा- भले ही पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन को मिलिट्री एड पहुंचा रहे हैं, लेकिन इससे रूस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
रूसी मीडिया TASS के मुताबिक, मेदवेदेव ने कहा- मॉस्को यूक्रेन से उस नए नाजी ग्रुप को हटाना चाहता है जो NATO में जुड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब ऐसा मुमकिन नहीं लगता है। इसलिए अब यूक्रेन में सरकार को हटाना जरूरी हो गया है। पश्चिमी देश पागल हो चुके हैं इसलिए वो कुछ और नहीं सोच पा रहे। अब इसका कोई समाधान नहीं बचा है। तीसरा विश्व युद्ध करीब है।
रूस भी इस्तेमाल करेगा क्लस्टर बम
वहीं अमेरिका के यूक्रेन को क्लस्टर हथियार देने के फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा- यूक्रेन ने इन अमानवीय हथियारों को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो रूस भी इनके इस्तेमाल से कतराएगा नहीं। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोउगू ने भी मंगलवार को कहा था कि अगर अमेरिका यूक्रेन को क्लस्टर वेपन भेजेगा तो वो भी इनका इस्तेमाल शुरू कर देंगे।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी मंगलवार को कहा था कि यूक्रेन में युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक पश्चिमी देश रूस को रणनीतिक तौर पर हराने के लिए यूक्रेन को मोहरा बनाना बंद नहीं करेंगे। अगर वो चाहते हैं कि ये जंग खत्म हो जाए, तो उन्हें रूस को हराने के ख्वाब देखने बंद करने होंगे।
वहीं अमेरिका में मौजूद रूस के ऐंबैस्डर एनाटोली एंटोनोव ने कहा- पश्चिमी सैन्य गुट ने रूस की सीमाओं पर सैनिकों को केंद्रित करने की योजना बनाई है। अब हमारे पास पीछे हटने का कोई ऑप्शन नहीं है।
पुतिन के अरेस्ट वारंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने ICC को दी थी धमकी
रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव को पुतिन का वफादार माना जाता है। वे 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। 17 मार्च को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ ICC ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के आरोप में अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद मेदवेदेव ने कोर्ट को भी धमकी दी थी।
उन्होंने अपने टेलिग्राम अकाउंट पर लिखे स्टेटमेंट में ICC को एक बेकार अंतरराष्ट्रीय संगठन बताते हुए वहां के जजों को मिसाइल हमले के लिए आसमान में नजर बनाए रखने की सलाह दी थी। मेदवेदेव ने कहा था- ये मुमकिन है कि नॉर्थ सी में रूसी वॉरशिप से निकली एक हाइपरसोनिक मिसाइल द हेग में ICC के हेडक्वार्टर पर गिरे। कोर्ट के लिए इसे रोकना नामुमकिन होगा।
रूस-यूक्रेन कर रहे क्लस्टर बम का इस्तेमाल
ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन दोनों ही जंग में क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2022 में यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले इलाके में क्लस्टर बम दागे थे। इसमें 8 बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई थी। HRW की अधिकारी मैरी वेयरहेम के मुताबिक जंग में क्लस्टर बम के इस्तेमाल से लोगों की जान जा रही है और सालों तक जाती रहेगी।
क्या होते हैं क्लस्टर बम
क्लस्टर बम एक ऐसा हथियार है, जिसे हवा में रिलीज करने पर कई छोटे-छोटे बम निकलते होते हैं। ये छोटे बम साधारण बमों की तुलना में ज्यादा इलाके को प्रभावित करते हैं। ये खतरनाक इसलिए माने जाते हैं क्योंकि मुख्य बम से निकलने वाले कई सारे छोटे विस्फोटक निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादातर मामलों में इनकी चपेट में आम नागरिक भी आते हैं। इन्हें लड़ाकू विमानों के जरिए आसमान और तोपों के जरिए जमीन से भी दागा जा सकता है।
बम के फटने के बाद आसपास गिरने वाले छोटे विस्फोटक लंबे समय तक पड़े रह सकते हैं। ऐसे में जंग खत्म हो के बाद भी इनकी चपेट में आने से जान जा सकती है। यह विरोधी सैनिकों को मारने या उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

