देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

यूक्रेन के मेजर की बम धमाके में मौत:बर्थडे गिफ्ट खोला तो हैंड ग्रेनेड था, खोलते ही ब्लास्ट; 13 साल का बेटा भी घायल

हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट में मारे गए मेजर हेनादी चेस्टिकोव की यह तस्वीर यूक्रेन मीडिया से ली गई है। यूक्रेन मिलिट्री के एक मेजर की सोमवार को बर्थडे वाले दिन मौत हो गई। इस मिलिट्री अफसर का नाम मेजर हेनादी चेस्टीकोव था।

Abhishek Raghuvanshi8 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन मिलिट्री के एक मेजर की सोमवार को बर्थडे वाले दिन मौत हो गई। इस मिलिट्री अफसर का नाम मेजर हेनादी चेस्टीकोव था। 6 नवंबर को उनका बर्थडे था।

ड्यूटी से लौटते वक्त उन्हें कई गिफ्ट्स मिले थे। इनमें से एक गिफ्ट पैक को जब उन्होंने घर आकर खोला तो उसमें ब्लास्ट हुआ। हेनादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त मेजर का 13 साल का बेटा भी करीब ही खड़ा था। वो गंभीर रूप से घायल है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट में मारे गए मेजर हेनादी चेस्टिकोव की यह तस्वीर यूक्रेन मीडिया से ली गई है। - Dainik Bhaskarयह तस्वीर यूक्रेनी मीडिया ने जारी की है। यह धमाके के बाद की तस्वीर है।यूक्रेन के होम मिनिस्टर ने माना है कि हैंड ग्रेनेड किसी पश्चिमी देश में बना था।

घर ले आए थे तमाम गिफ्ट

  • हेनादी को उनके साथियों ने कुछ गिफ्ट्स दिए थे। वो इन्हें घर लेकर आए। इसी दौरान 13 साल का बेटा भी आ गया और उसने गिफ्ट्स दिखाने को कहा। 39 साल के हेनादी चेस्टीकोव ने बेटे की बात नहीं टाली और उसे गिफ्ट्स दिखाने लगे।
  • यूक्रेन के होम मिनिस्टर इहोर लिमेंको के मुताबिक- हेनादी घर पर वो गिफ्ट्स देख रहे थे जो उनके सहयोगियों ने उन्हें दिए थे। इनमें से एक बॉक्स ऐसा भी था जिसमें वेस्टर्न वर्ल्ड (किसी पश्चिमी देश) में बने हैंड ग्रेनेड भी थे। हेनादी के बेटे ने एक ग्रेनेड निकाला और उसका पिन हटाने की कोशिश की।
  • लिमेंको आगे कहते हैं- मेजर ने ग्रेनेड बेटे के हाथ से लिया और उससे कुछ छेड़छाड़ की। इसी दौरान ग्रेनेड फट गया। मेजर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

गिफ्ट देने वाले की पहचान हुई
होम मिनिस्टर के मुताबिक- यह ग्रेनेड का गिफ्ट बॉक्स जिस सहयोगी ने मेजर को दिया था, उसकी पहचान हो चुकी है। जब हमारी जांच टीम उसके ऑफिस पहुंची तो वहां ऐसे ही कुछ और ग्रेनेड भी मिले। मीडिया से अपील है कि वो बिना पुष्टि किए किसी तरह की खबरें जारी न करे।

चेस्टिकोव यूक्रेन मिलिट्री के कमांडर इन चीफ वेलेरी जालुजेनेई के असिस्टेंट थे। चीफ ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। कहा- हेनादी सिर्फ मेरे असिस्टेंट ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। किसी ने बर्थडे गिफ्ट्स के साथ उन्हें खतरनाक ग्रेनेड भी गिफ्ट कर दिए थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Starlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
↑