पहली वुडन सिटी स्वीडन में, इमारतें आग प्रतिरोधी होंगी:2.5 लाख वर्गमीटर में बनेगा शहर; 11,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे, कार्बन फुटप्रिंट 40% कम रहेगा
लकड़ी का शहर बनाने का काम स्वीडन की सिटी डेवलपमेंट कंपनी एट्रियम जुंगबर्ग के निर्देशन में 2025 से शुरू होगा। दुनियाभर में एक अनूठी होड़ मची हुई है... लकड़ी की गगनचुंबी इमारतें बनाना।
दुनियाभर में एक अनूठी होड़ मची हुई है… लकड़ी की गगनचुंबी इमारतें बनाना। पहले यह रिकॉर्ड नॉर्वे में माजोसा झील के तट पर 85 मीटर के टावर माजोस्टारनेट के पास था। इसमें फ्लैट, एक होटल और एक स्विमिंग पूल है। 2022 में अमेरिका के विस्कॉन्सिन में 87 मीटर ऊंची एसेंट ने यह तमगा छीन लिया। अब कनाडा के ओंटारियो में 90 मीटर और स्विट्जरलैंड में 100 मीटर के स्कायस्क्रेपर की योजना पर काम चल रहा है।
इस हफ्ते स्वीडन ने दुनिया का सबसे बड़ा लकड़ी का शहर बनाने की घोषणा करके दुनियाभर का ध्यान खींचा है। ‘स्टॉकहोम वुड सिटी’ सिक्ला में बनाई जाएगी। 2.5 लाख वर्गमीटर की साइट पर रेस्तरां और दुकानों के साथ-साथ 2,000 घर और 7,000 ऑफिस भी बनेंगे। करीब 11,500 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट स्वीडन की सिटी डेवलपमेंट कंपनी एट्रियम जुंगबर्ग के निर्देशन में 2025 से शुरू होगा।
इमारतें ग्रीन और हल्की होंगी
कंपनी की प्रमुख एन्निका अनस कहती हैं- आधुनिक प्रोजेक्ट्स की तरह, वुड सिटी के घरों में नींव में कुछ कंक्रीट व स्टील इस्तेमाल होगा पर इनकी मात्रा बहुत कम रहेगी। लकड़ी की इमारतें हल्की होती हैं, इसलिए उनकी नींव छोटी रख सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियर्ड वुड की हर परत में लकड़ी के हिस्सों को इमारत के अलग-अलग घटकों, जैसे फर्श, दीवारें, क्रॉस ब्रेसेस और बीम को अत्यधिक उच्च स्तर की ताकत देने के हिसाब से अलाइन किया गया है।
इनका निर्माण फैक्ट्री में संभव है, जहां इनकी मजबूती बेहतर और गुणवत्ता बनाए रखना आसान होता है। अनस कहती हैं- लकड़ी के घर सस्ते होंगे, इन्हें बनाने में शोर भी कम होगा। लकड़ी की इमारतों को लेकर सबसे बड़ी चिंता आग लगना है। इसके लिए वुड सिटी की इमारतों में कई फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए जाएंगे। स्प्रिंकलर व फ्लेम रेजिस्टेंट परतें रहेंगी।
इंजीनियर्ड लकड़ी का इस्तेमाल होगा, इससे प्रकृति को नुकसान नहीं होगा
- शोधकर्ता दावा करते हैं कि इंजीनियर्ड लकड़ी अत्यधिक आग प्रतिरोधी है। इससे पहले अमेरिका में ‘एसेंट’ इमारत के निर्माण से पहले अमेरिकी वन सेवा ने प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली लैमिनेटेड लकड़ी के सेक्शन्स का गहन परीक्षण किया। इसमें आग प्रतिरोधी होने की रेटिंग मिली थी।
- कंपनी का दावा है- इस प्रोजेक्ट से कंक्रीट व स्टील के निर्माण की तुलना में कार्बन फुटप्रिंट 40% तक घटा सकेंगे। लकड़ी टिकाऊ मटेरियल है और स्वीडन में प्रचुर मात्रा में हैं। इसके अलावा नवीकरणीय जंगलों से इनका उत्पादन किया जा सकता है।
- जब इस लकड़ी को निर्माण में उपयोग करते हैं तो ये कॉर्बन को लॉक कर देती है। वैसे भी प्रोजेक्ट में इंजीनियर्ड लकड़ी से बने सेक्शन्स का इस्तेमाल होगा। इंजीनियर्ड लकड़ी सामान्य लकड़ी चिपबोर्ड, प्लाय से ज्यादा मजबूत है। इसमें लकड़ी की परतों को विशिष्ट तरीकों से एक साथ लैमिनेट करते हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


