न्यूयॉर्क में दीपावली पर स्कूलों में छुट्टी:मेयर बोले- शुभ दिवाली; अमेरिकी संसद में सरकारी छुट्टी के लिए पेश हो चुका है बिल
तस्वीर 2021 की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवाली पर जिल बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई थी। न्यूयॉर्क में अब से दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
न्यूयॉर्क में अब से दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक स्टेट असेंबली में इसके लिए बिल पारित हो गया है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक ऐडम्स ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- मुझे भरोसा है कि गवर्नर कैथी इस बिल पर साइन कर देंगी। इससे न्यूयॉर्क में रह रहे 2 लाख से ज्यादा परिवारों को बेहतर तरह से त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
मेयर ने कहा- मुझे खुशी है कि दिवाली पर छुट्टी घोषित करवाने की इस लड़ाई में मैं लोकल कम्युनिटी और असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार के साथ खड़ा रहा। इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर शुभ दिवाली भी लिखा। गवर्नर के साइन के बाद ये बदलाव सभी स्कूलों में लागू होगा। इस साल दिवाली 12 नवंबर यानी रविवार को मनाई जा रही है। इसलिए इस साल के कैलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
मेयर बोले- न्यूयॉर्क में सबको अपनाया जाता है
न्यूयॉर्क में दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी से जुड़ा ये बिल असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार ने पेश किया था। मेयर ऐडम्स के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि मैंने न्यूयॉर्क के लोगों की तरफ से इस लड़ाई की शुरुआत की और इसे जीता भी। ऐडम्स ने कहा- ये फैसला उन लोगों के लिए एक मैसेज है जिन्हें न्यूयॉर्क में रहकर ऐसा महसूस होता है कि यहां उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा। न्यूयॉर्क सबके लिए बना है और यहां हर किसी को अपनाया जाता है।
25 मई को अमेरिकी संसद में पेश हुआ था बिल
इससे पहले अमेरिका में 25 मई को निचले संदन की सांसद ग्रेस मेंग ने दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने संसद में एक बिल भी पेश किया था। इस बिल को ‘दिवाली डे ऐक्ट’ नाम दिया गया था। बिल के तहत दिवाली को अमेरिका में 12वीं सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की गई थी।
पेन्सिल्वेनिया में पास हुआ बिल
हाल ही में पेन्सिल्वेनिया राज्य की सीनेट में भी दिवाली पर ऑफिशियल छुट्टी घोषित करने से जुड़ा बिल पास हो चुका है। इसकी पहल विधायक निखिल सवल ने की थी। उधर, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस भी 2019 से गवर्नर हाउस में इंडियन-अमेरिकन समुदाय के लोगों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं।
व्हाइट हाउस में 14 साल पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवाली मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर साल यहां दीपों का पर्व मनाया जाता है।
अमेरिका में 44 लाख भारतवंशी
UN इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 1.80 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से 44 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं। यहां 6 राज्यों के 10 जिलों में भारतीय-अमेरिकी लोगों की तादाद 6-18% हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है।
अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं। इसके अलावा अमेरिका में करीब 38% डॉक्टर भारतीय मूल के हैं। भारतीय-अमेरिकी US में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जातीय समूह हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
