नवाज बोले- भारत चांद पर पहुंचा, हम पैसे मांग रहे:कहा- आज हमारी कोई इज्जत नहीं, जनरल बाजवा ने पाकिस्तान की ये हालत की
नवाज शरीफ ने पार्टी मीटिंग के दौरान कहा- मुझे देश की तरक्की के लिए सजा मिली थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत आज चांद पर पहुंच चुका है। G20 समिट होस्ट कर रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत आज चांद पर पहुंच चुका है। G20 समिट होस्ट कर रहा है। भारत के पास आज खजाने में 600 अरब डॉलर हैं। वहीं पाकिस्तान 1-1 अरब डॉलर चीन और अरब देशों सहित दुनियाभर से मांग रहा है। ऐसे में हमारी उनके सामने क्या इज्जत रह गई है। हम कंगाल होने की कगार पर हैं।
नवाज ने कहा- जिन लोगों ने पाकिस्तान का ये हाल किया है वो देश के सबसे बड़े मुजरिम हैं। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) की सरकार ने देश को डिफॉल्ट होने से बचाया है, वर्ना देश में पेट्रोल के दाम एक हजार रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाते।
नवाज शरीफ ने देश की इस हालत के लिए रिटायर्ड आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा, पूर्व ISI चीफ फैज हमीद और पूर्व चीफ जस्टिस मियां साकिब निसार को जिम्मेदार ठहराया।
पाकिस्तान में रोटी के लिए तरस रहे गरीब
नवाज ने कहा- आज देश में गरीब लोग रोटी के लिए तरस रहे हैं। कौन है जो देश को इस हालत में लेकर आया है। 2017 में पाकिस्तान में ये नजारा नहीं था। तब आटा, घी, चीनी सब सस्ते मिलते थे। बिजली के बिल लोगों की जेब के हिसाब से आते थे। आज लोगों के 30 हजार तक भी बिजली के बिल आते हैं। ऐसे में उनके पास बच्चों का पेट भरने के लिए पैसे नहीं बचते।
मेरी हुकूमत में देश तरक्की कर रहा था। इसके बावजूद मुझे कोर्ट में 27 साल की सजा सुनाई गई। सालों तक मुझे देश से बाहर रहना पड़ा। इन सबके पीछे जनरल बाजवा और जनरल फैज का हाथा था। 1990 में भारत ने हमें देखकर इकोनॉमिक रिफॉर्म ऑर्डर लागू किया। आज देखिए उनका मुल्क कहां पहुंच चुका है। जब वाजपेयी जी भारत के प्रधानमंत्री बने थे तब उनके देश के पास 1 अरब डॉलर भी नहीं था और आज उनके पास 600 अरब डॉलर हैं।
PML-N बोली- पाकिस्तान आज भिखारी देश बन गया है
वहीं PML-N पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट हमजा शाहबाज ने कहा- नवाज ने पाकिस्तान को एक परमाणु शक्ति वाला राष्ट्र बनाया था, लेकिन आज हम भिखारी देश बन गए हैं। ये शर्म की बात है। अब पाकिस्तान की जनता नवाज शरीफ को PM बनाकर देश का भविष्य सुरक्षित करेगी।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने करीब 1 हफ्ते पहले घोषणा की थी कि नवाज 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटेंगे। उनके स्वागत के लिए पाकिस्तान में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। PML-N की टॉप लीडरशिप की लंदन में हुई मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया था।
संसद ने आजीवन अयोग्यता वाला कानून बदला
3 महीने पहले पाकिस्तान में शाहबाज सरकार ने संसद में ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया था। नए कानून के तहत किसी भी सांसद को अब 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। इस फैसले का फायदा सीधे तौर पर नवाज शरीफ को मिलेगा।
दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें किसी भी पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। लाहौर हाईकोर्ट ने 2019 में नवाज को इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। 19 नवंबर, 2019 को नवाज लंदन गए थे और तब से देश वापस नहीं लौटे हैं।
भ्रष्टाचार मामले में नवाज को हुई थी 7 साल की सजा
कोर्ट ने 2018 में नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। वहीं एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
16 नवंबर 2019 को लाहौर हाईकोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 5 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 5 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 12 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 12 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 12 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 12 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले

