दुनिया में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा:इसमें एशिया, मिडिल ईस्ट के देश सबसे आगे; WHO ने देशों से डेटा मांगा
WHO ने दुनियाभर में कोरोना के केस और वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ने की पुष्टि की है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए सभी देशों से कोविड-19 से जुड़ा पूरा डेटा शेयर करने की अपील की है।
WHO ने दुनियाभर में कोरोना के केस और वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ने की पुष्टि की है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए सभी देशों से कोविड-19 से जुड़ा पूरा डेटा शेयर करने की अपील की है। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा- यूरोप में कोरोना की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि एशिया और मिडिल ईस्ट में मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है।
WHO के मुताबिक, केवल 43 देश ही कोविड से होने वाली मौत के आंकड़े साझा कर रहे हैं। वहीं सिर्फ 20 देश ऐसे हैं जो भर्ती हुए मरीजों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। संगठन ने बताया कि फिलहाल दुनिया में कोई भी एक वैरिएंट ऐसा नहीं है जो सबसे तेजी से फैल रहा हो। हालांकि, EG.5 ओमिक्रॉन बढ़ रहा है और BA.2.86 सब-वैरिएंट के 11 देशों में केस मिले हैं।

WHO बोला- अब कोरोना साथ ही रहेगा
घेब्रेसियस ने कहा- भर्ती हुए मरीजों और मौत का आंकड़ा इस बात का सबूत है कि कोरोना अब हमारे बीच में ही रहने वाला है और हमें इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा। WHO ने कहा कि नॉर्दर्न हेमिस्फियर में ठंड आ रही है। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसी वजह से अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
एरीस ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित
करीब 1 महीने पहले WHO ने ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट EG.5 या एरीस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। जुलाई के मध्य में मिले कोरोना के मामलों में से 17% केस इसी वैरिएंट के थे। ये जून की तुलना में 7.6% ज्यादा थे। एरीस वैरिएंट का केस 31 जुलाई को ब्रिटेन में सामने आया था। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और ब्रिटेन में ही मिल रहे हैं।
मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटाया गया था
WHO ने इस साल मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटा दिया गया था। हालांकि, WHO के गवर्नर जनरल ने कहा था कि कोरोना भले ही अब ग्लोबल इमरजेंसी नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इससे अब कोई खतरा नहीं है। दुनिया में अगली महामारी जरूर आएगी और ये कोवि़ड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हमें अभी से तैयारी करनी होगी।
भारत में 27 जनवरी 2020 को मिला था पहला कोरोना केस
कोविड से दुनिया में करीब 70 लाख लोग मारे गए। 30 जनवरी 2020 को इसे ग्लोबल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया था। कोविड से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में मारे गए थे। भारत में इसका पहला केस केरल में 27 जनवरी 2020 को मिला था।
आउटब्रेक इंडिया के मुताबिक, देश में अभी तक कोरोना के 4.49 करोड़ से ज्यादा केस आ चुके हैं। वायरस से 5.31 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 220 करोड़ पार कर चुका है। देश में फिलहाल 1487 एक्टिव केस हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 3 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 10 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 10 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 16 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 17 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 14 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 14 दिन पहले