डोभाल बोले- LAC विवाद ने भारत-चीन में विश्वास खत्म किया:चीनी ने कहा- हम दुश्मन नहीं; दोनों देशों के रिश्तों का असर दुनिया पर पड़ेगा
भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी से मुलाकात की।
भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी से मुलाकात की। जोहान्सबर्ग में फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स मीटिंग में शामिल हुए डोभाल ने कहा- साल 2020 से LAC के हालातों ने भारत-चीन के बीच रणनीतिक विश्वास को खत्म कर दिया है।
वहीं वांग यी ने दावा किया कि पिछले साल बाली में हुई बैठक के दौरान PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय संबंधों को फिर से शुरू करने को लेकर सहमति बनी थी। चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BYD मोटर्स का भारत में प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद वांग यी ने इस पर दोबारा विचार करने की अपील की है।
BYD प्लांट पर चीन बोला- भारत को फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए
वांग यी ने कहा- भारत और चीन एक दूसरे के दुश्मन नहीं है और नई दिल्ली को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। दोनों देश चाहे एक-दूसरे का समर्थन करें या विरोध, इसका सीधा असर भारत-चीन के विकास और वैश्विक परिदृश्य पर पड़ेगा।
दोनों नेताओं नें बेहतर रिश्ते बनाने पर सहमति
चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच तनाव खत्म करने पर सहमति बनी। वांग ने डोभाल से दोनों देशों के बीच संबंधों को स्थिर करने की बात कही। इसके जवाब में डोभाल ने भी दोनों देशों के आपसी हितों का जिक्र किया।
दोनों नेताओं से इस बात पर भी सहमति जताई कि भारत-चीन के बीच अच्छे द्विपक्षीय रिश्ते सिर्फ दोनों देशों के विकास के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं।
AI और साइबर सिक्योरिटी पर भी हुई चर्चा
इसके अलावा डोभाल ने दुनिया में साइबर सिक्योरिटी और AI से जुड़े चैलेंज पर भी बात की। उन्होंने कहा- AI, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी टेक्नोलॉजी के आने से साइबर खतरों की गंभीरता तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने साइबर स्पेस की चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त कोशिशों पर जोर दिया। डोभाल ने कहा कि इन चैलेंज का सामना करने के लिए भारत हमेशा ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा रहेगा।
जयशंकर ने कहा था- भारत-चीन बॉर्डर विवाद सबसे कठिन चैलेंज
इससे कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ब्रिक्स की एक मीटिंग में शामिल हुए थे। इस दौरान भी उनकी वांग यी के साथ बॉर्डर विवाद और शांति प्रयासों को लेकर चर्चा हुई थी। तब जयशंकर ने भारत-चीन बॉर्डर पर पिछले 3 सालों से जारी तनाव को अपने करियर का सबसे कठिन डिप्लोमैटिक चैलेंज बताया था।
गलवान झड़प के बाद बढ़ा तनाव
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी पर करीब 3 साल पहले 2020 में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 38 चीनी सैनिक मारे गए थे, हालांकि चीन इसे लगातार छिपाता रहा। जवानों की नदी में बहने से मौत हुई थी।
गलवान घाटी पर दोनों देशों के बीच 40 साल बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। गलवान पर हुई झड़प के पीछे की वजह यह थी कि गलवान नदी के एक सिरे पर भारतीय सैनिकों अस्थाई पुल बनाने का फैसला लिया था। चीन ने इस क्षेत्र में अवैध रूप से बुनियादी ढांचे का निर्माण करना शुरू कर दिया था। साथ ही, इस क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 3 मिनट पहले
Worldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 29 मिनट पहले
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 17 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 17 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 3 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 3 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
