देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 7 बार पढ़ी गई

चीन पर कोरोना फैलाने के आरोप से पीछे हटा अमेरिका:पहले कहा- वुहान लैब से लीक हुआ वायरस, अब बोला- इसके ठोस सबूत नहीं

ये वुहान लैब के अंदर का वीडियो है। यहीं से कोरोना वायरस लीक होने के आरोप लगे थे। अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट ने सोमवार को दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi1 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट ने सोमवार को दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज कर दिया था। चीन की प्रतिक्रिया के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि कोविड-19 वायरस के लीक होने को लेकर अभी कोई पक्का नतीजा नहीं निकाला गया है।

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा- हमारे इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और सरकार अभी भी कोरोना के लीक होने को लेकर जांच कर रही है। इसमें अभी कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं है इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना मुश्किल है। मैं वायरस के लीक होने को लेकर किसी भी रिपोर्ट का बचाव करना जरूरी नहीं समझता हूं।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
ये वुहान लैब के अंदर का वीडियो है। यहीं से कोरोना वायरस लीक होने के आरोप लगे थे। - Dainik Bhaskarजॉन किर्बी ने कहा- कोरोना के लीक होने को लेकर अभी जांच चल रही है।माओ निंग ने कहा कि कोरोना साइंस का मामला है, इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।ये तस्वीर 14 जनवरी, 2021 की है, जब अंतरराष्ट्रीय जांच टीम जांच के लिए वुहान पहुंची थी।ये तस्वीर नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर एवरिल हैन्स की है। इन्होंने ही फाइनल रिपोर्ट पेश की थी।

सच को बाहर लाना चाहते हैं बाइडेन
जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- राष्ट्रपति बाइडेन सिर्फ इतना चाहते हैं कि सब लोग मिलकर सच सामने लाने के लिए काम करें और हम यही कर रहे हैं। जब हमारे पास कुछ ठोस सबूत होंगे तो उसे अमेरिका के लोगों और दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसकी मदद से हमें भविष्य में ऐसी महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी।

चीन ने अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज
इससे पहले चीन ने अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोविड-19 वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा- कोरोना की उत्पत्ति की खोज साइंस से जुड़ा मामला है और इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। कई अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके हैं कि वायरस के वुहान लैब से लीक होने की बहुत ही कम आशंका है।

रिपोर्ट पर नहीं किया जा सकता भरोसा
माओ निंग ने कहा- WHO और चीन के जॉइंट मिशन के तहत एक्सपर्ट्स ने वुहान लैब में कई फील्ड ट्रिप्स की थीं। इस दौरान हमारे रिसर्चर्स से बात की गई थी। इसके बाद ही उन्होंने वायरस के यहां से लीक होने की बात को खारिज किया था, जिसको कई अंतरराष्ट्रीय समुदायों ने मान्यता दी थी। अमेरिका की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट को ‘लो कॉन्फिडेंस असेसमेंट’ कहा गया है। इसका मतलब है कि उस पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है और उसमें सही नतीजे के लिए पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं है।

अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट ने जारी की थी रिपोर्ट
दरअसल, सोमवार को अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी फाइनल रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुरक्षा में चूक होने की वजह से वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) से लीक हुआ था। इसके बाद महज कुछ दिनों में यह पूरी दुनिया में फैल गया। हालांकि, कुछ अधिकारियों का मानना है कि ये रिपोर्ट काफी कमजोर है। इसका निष्कर्ष किसी ठोस बुनियाद पर नहीं निकाला गया है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑