देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

क्या 250 बंधकों के बदले 6000 फिलिस्तीनी रिहा करेगा इजराइल:रिटायर्ड जनरल को जिम्मा सौंपा; कभी एक सैनिक के बदले हजार कैदी रिहा किए थे

फुटेज 7 अक्टूबर की है। इसमें हमास के लड़ाके लोगों को बंधक बनाकर गाजा की तरफ ले जाते हुए दिख रहे हैं। हमास ने दावा किया है कि 200 से 250 बंधक उसकी कैद में हैं। ये सभी अलग-अलग देशों से हैं।

Abhishek Raghuvanshi20 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हमास ने दावा किया है कि 200 से 250 बंधक उसकी कैद में हैं। ये सभी अलग-अलग देशों से हैं। इनमें से 20 बंधक इजराइली हमले में मारे गए हैं।

अब इन बंधकों को छोड़ने के लिए हमास ने इजराइल की जेल में बंद 6 हजार फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग की है।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

इसके बाद से कई देश बंधकों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इजराइल-हमास जंग को देखते हुए सभी के मन में कई सवाल हैं जैसे- असल में कितने लोग हमास की कैद में हैं यानी बताए गए आंकड़ों से ज्यादा कैदी हो सकते हैं। क्या हमास इन बंधकों को ह्यूमन शील्ड (मानव ढाल) की तरह इस्तेमाल करेगा? हमास इन बंधकों को कैसे रिहा करेगा? रिहा करेगा भी या नहीं?

हमास के गाजा पर इजराइली हमले रोकने के लिए बंधकों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने की पॉसिबिलिटी बहुत ज्यादा है। ऐसे इसलिए क्योंकि हमास की आर्म्ड विंग ने धमकी दी थी कि जब भी इजरायल बिना किसी चेतावनी के गाजा पर हमला करेगा, वो बंधक बनाए गए एक व्यक्ति को मार देगें। इसके जवाब में इजराइल ने बंधकों को छुड़ाने की जिम्मेदारी रिटायर्ड जनरल गैल हिर्श को सौंपी है।

पहले जानें कैसे शुरू हुई इजराइल-हमास जंग…
7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर रॉकेट दागे थे। 1400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हुई। दावा किया कि 150 लोगों को बंधक बना कर गाजा ले गए। बाद में कहा कि 200 से ज्यादा लोग कैद में हैं। असल आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

ये तो हुई हमास की बात। अब बात करते हैं इजराइल की। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा में हमले शुरू कर दिए। ये अब तक जारी हैं। 3,700 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

अब जानिए बंधकों को लेकर इजराइल और हमास का कहना है…
इजराइल ने कहा कि वो हमास का खात्मा करते हुए बंधकों को छुड़ाने की कोशिश करेगा। वहीं, 9 अक्टूबर को गाजा तक बिजली-पानी की सप्लाई रोकने के बाद इजराइल ने कहा था कि गाजा जब तक बंधक बनाए गए इजराइलियों को छोड़ नहीं देता, तब तक उसे बिजली-पानी नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ हमास ने प्रिजनर स्वैप की बात कही। प्रिजनर स्वैप यानी कैदियों की अदला-बदली। हमास ने कहा कि इजराइल जेल में बंद 6 हजार फिलिस्तीनियों को रिहा कर दे तो वो भी बंधकों को छोड़ देगा।

दरअसल, 2011 में इजराइल ने बंधक बनाए गए एक इजराइली सैनिक के बदले 1,027 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया था। इसके बाद इजराइल के नागरिकों ने सरकार का विरोध किया था। इसे देखते हुए हमास ने एक बार फिर जेल में बंद कैदियों की रिहाई की मांग उठाई है।

अब तक मिली बंधकों के बारे में ये जानकारी
मिलिट्री का हवाला देते हुए इजराइली मीडिया कैन ने बताया कि हमास की कैद में करीब 200 बंधक हैं। इनमें से 30 बच्चे हैं। 20 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। हमास का कहना कि बंधकों की 200-250 के बीच है। इनमें से 20 बंधक इजराइली सेना के हमलों में मारे गए हैं।

11 देशों के नागरिक हमास के बंधक
हमास की कैद में जो बंधक हैं उनमें से कई इजराइली नागरिक हैं। 20 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक लापता हैं। एक अमेरिकी सांसद ने कहा कि 10 अमेरिकी नागरिक हमास की कैद में हैं। थाईलैंड के 14 और जर्मनी के 8 नागरिक कैद में हैं। अर्जेंटीना के 16 नागरिक भी कैद में हैं।

ब्रिटेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई है। 7 लापता हैं। माना जा रहा है कि ये हमास की कैद में हैं। फ्रांस के नागरिक भी कैद में हैं, इनकी संख्या नहीं बताई गई है। नीदरलैंड की एक 18 साल की नागरिक भी कैद में है। पुर्तगाल के 4 नागरिक, चिली का एक, इटली का भी एक नागरिक हमास की कैद में है।

हमास ने 16 अक्टूबर को कहा कि बंधक बनाए गए विदेशी उनके महमान हैं। हालात सुधरने पर हम इन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

कहां ये है बंधक?
हमास के लड़ाके बंधकों को गाजा ले गए। लेकिन गाजा में बंधकों की इग्जैक्ट लोकेशन क्या है किसी को नहीं पता। इस वजह से उन्हें अब तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। सेना का मानना है कि इन बंधकों को सुरंग में रखा गया है। इजराइली सेना इन सुरंगों को ‘गाजा मेट्रो’ कहती है।

स्देरॉट शहर में 7 अक्टूबर को हमले के बाद एक इजराइली को बंधक बना कर ले जाता हमास का एक लड़ाका।

सरकारें इन बंधकों को बचाने क्या कर रहीं…

  • इजराइल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों को छुड़ाने और लापता लोगों की तलाश का जिम्मा रिटायर्ड जनरल गैल हिर्श को सौंपा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सेना और पुलिस ने लापता लोगों को पंजीकृत करने के लिए परिवारों के लिए एक केंद्र स्थापित किया है। यहां लापता लोगों की फोटो और कुछ निशानियां लाने के लिए कहा गया है, जिनसे DNA सैंपल लिया जा सके।

  • कतर

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कतर का कहना है कि उसने इजरायल की जेलों से 36 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले में हमास की कैद में बंधक बनाई गई इजरायली महिलाओं और बच्चों की आजादी के लिए बातचीत करने की कोशिश की है। ऐसा हो सकता है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।

  • तुर्किये

विदेश मंत्री हाकन फिदान ने बताया कि तुर्कियो बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हमास के साथ बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और जर्मनी समेत कई देशों ने अपने नागरिकों की रिहाई के लिए तुर्कियो से मदद मांगी है।

  • अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन बंधक बनाए गए अमेरिकी बंधकों को खोजने के लिए दिन-रात कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने बंधकों को छुड़ाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन फोर्स इजराइल भेजी है। ये इंटेलिजेंस और खुफिया जानकारी जुटा कर बंधकों को बचाने में इजराइल की मदद करेगी।

  • ब्रिटेन और अर्जेंटीना

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि उनकी सरकार बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने में दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं। वहीं, अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट फर्नांडीज ने कहा कि उनकी सरकार बंधक बनाए गए अर्जेंटीना के नागरिकों का पता लगाने के लिए इजरायली खुफिया बलों से बात कर रही है।

  • जर्मनी

जर्मनी ने हत्या और बंधक बनाने के मामले में हमास के लड़ाकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जर्मन कानून के तहत, यदि किसी भी अपराध में जर्मनी के नागरिक शामिल हैं या शिकार हैं तो अभियोजक इन अपराधों की जांच कर सकते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑