देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

किम जोंग से मिले रूसी रक्षा मंत्री:पुतिन का खत सौंपा, नॉर्थ कोरिया के हथियार-मिसाइलें देखीं; कहा- ये दुनिया की सबसे ताकतवर सेना

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोउगू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य मसलों और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोउगू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य मसलों और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया KCNA ने बताया कि किम ने रूसी रक्षा मंत्री को विक्ट्री डे पर बतौर मेहमान आमंत्रित किया है। दरअसल, कोरियन वॉर एनिवर्सरी को नॉर्थ कोरिया में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चीन का भी एक डेलिगेशन इस मौके पर उत्तर कोरिया पहुंचा है। नॉर्थ कोरिया में गुरुवार को डिफेंस ऐग्जिबिशन हुई, जिसमें उन बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल किया गया, जिसकी टेस्टिंग को लेकर नॉर्थ कोरिया पर बैन लगा हुआ है। इसके बाद रक्षा मंत्री शोउगू ने भी स्पीच दी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया की आर्मी दुनिया की सबसे ताकतवर आर्मी बन गई है।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

इस मौके पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मेंबर ली होंगझोंग भी मौजूद रहे।

सोवियत संघ टूटने के बाद पहली बार नॉर्थ कोरिया पहुंचे रूसी रक्षा मंत्री
ये पहला मौका है, जब सोवियत यूनियन के टूटने के बाद कोई रूसी रक्षा मंत्री नॉर्थ कोरिया पहुंचा है। नॉर्थ कोरिया में कोरोना पाबंदियां हटने के बाद ये पहला मौका, जब कोई विदेशी डेलिगेशन प्योंगयांग पहुंचा। KCNA के मुताबिक, शोउगू ने किम जोंग को राष्ट्रपति पुतिन का एक लेटर भी सौंपा। इसके बाद किम ने मिलिट्री डेलिगेशन भेजने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

तानाशाह ने कहा- इस यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य और परंपरागत रिश्ते बेहतर हुए हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा, आपसी हितों और वैश्विक शांति पर मैंने अपने विचार भी साझा किए।

तानाशाह किम के साथ रूस के रक्षा मंत्री की डिफेंस ऐग्जीबिशन की तस्वीरें…

नॉर्थ कोरिया बोला- यूक्रेन में रूस का मिलिट्री ऑपरेशन सही
ऐग्जीबिशन से पहले दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई। इसमें नॉर्थ कोरिया के रक्षा मंत्री कैंग सुन नैम शामिल हुए। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे रूसी मिलिट्री के ऑपरेशन को देश की सुरक्षा के लिए सही बताया। KCNA के मुताबिक, कैंग ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई शक नहीं है कि पुतिन की लीडरशिप में रूस और मजबूत देश बनेगा।

अमेरिका बोला- नॉर्थ कोरिया से हथियार ले रहा रूस
रूसी डेलिगेशन की यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा- ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब रूस दूसरे देशों से हथियार खरीदने की कोशिश कर रहा है। इसमें अब कुछ सीक्रेट नहीं रहा है। पुतिन दूसरे देशों से जंग में मदद मांग रहे हैं और इसमें नॉर्थ कोरिया भी शामिल है।

तानाशाह ने हमेशा से जंग में रूस का पक्ष लिया है और अब वो हथियार और मिसाइल भी सप्लाई कर रहा है। हालांकि, रूस और उत्तर कोरिया, दोनों ने ही इन दावों को खारिज कर दिया।

नॉर्थ कोरिया ने दिखाए थे परमाणु हथियार
इससे पहले मार्च में नॉर्थ कोरिया ने कई इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) सहित दूसरी मिसाइलों की टेस्टिंग की थी। देश ने पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया के सामने पेश किए थे। इस दौरान नॉर्थ कोरिया ने और भी खतरनाक परमाणु हथियार बनाने की बात कही थी।

न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है। सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्यून सू के मुताबिक ने कहा था को पहली बार ऑफिशियली दिखाए गए नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार 2016 के मुकाबले बड़े हैं। इससे परमाणु हथियार बनाने में उनकी तरक्की साफ दिख रही है।

प्रतिबंध के बावजूद मिसाइल टेस्टिंग कर रहा नॉर्थ कोरिया
संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों की टेस्टिंग को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं। आसान शब्दों में कहें तो नॉर्थ कोरिया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लगातार मिसाइल टेस्ट किए जा रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 15 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 15 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 22 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 22 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑