कनाडा के जंगलों अब तक की सबसे बड़ी आग:33 हजार स्क्वायर किमी में फैली, ये बेल्जियम से बड़ा इलाका; 1.20 लाख ने घर छोड़ा
कनाडा के जंगलों में अब तक की सबसे भयानक आग लगी है। यहां करीब सभी 10 प्रान्तों और शहरों में इसका असर देखा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त तक स्थिति और खराब होने की आशंका है।
कनाडा के जंगलों में अब तक की सबसे भयानक आग लगी है। यहां करीब सभी 10 प्रान्तों और शहरों में इसका असर देखा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त तक स्थिति और खराब होने की आशंका है। अब तक करीब 33 हजार स्क्वायर किमी का क्षेत्र जल चुका है। अब तक करीब 33 हजार स्क्वायर किमी का क्षेत्र जल चुका है। ये पिछले 10 साल के औसत से 13 गुना ज्यादा और बेल्जियम के कुल क्षेत्रफल से भी बड़ा है। इसकी वजह से 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।
कनाडा में फिलहाल 413 जंगलों में आग जल रही है, जिसमें से 249 मामलों में स्थिति कंट्रोल से बाहर हो चुकी है। इसका धुआं अब कनाडा के अलावा अमेरिका के भी कई स्टेट्स में फैलने लगा है। न्यूयॉर्क, मिनेसोटा, क्वीन्स और मैसाचुसेट्स में एयर अलर्ट जारी किया गया है।
US, मेक्सिको, फ्रांस सहित कई देशों ने पहुंचाई मदद
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सहित कई देशों के हजार से ज्यादा फायरफाइटर्स मदद के लिए कनाडा में मौजूद हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- लोगों के लिए स्थिति डरावनी है। कई लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। हम हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। PM ट्रूडो ने सभी देशों को मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा है।
इससे पहले कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रान्त के जंगलों में लगी आग को काफी हद तक काबू में कर लिया गया था। यहां वाइल्डफायर की वजह से 200 घर जल गए। वहीं करीब 16 हजार लोग घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए। क्यूबेक में करीब 164 एक्टिव वाइल्डफायर हैं और करीब 10 हजार लोग अपने घरों को छोड़ चुके हैं।
कनाडा के जंगलों में आग से जुड़ी ये 5 तस्वीरें भी देखिए…
जानिए जंगल में आग लगती कैसे है…
कनाडा में जंगल की आग को बाढ़ के बाद सबसे बड़ी आपदा माना जाता है। जंगल की आग से हर साल 4 मिलियन स्कवायर किलोमीटर का इलाका जल जाता है। आग जलने के लिए हीट, ईंधन और ऑक्सीजन जरूरी होते हैं। जंगल में ऑक्सीजन हवा में ही मौजूद होती है। पेड़ों की सूखी टहनियां और पत्ते ईंधन का काम करते हैं। वहीं एक छोटी सी चिंगारी हीट का काम कर सकती है।
ज्यादातर आग गर्मी के मौसम में लगती है। इस मौसम में एक हल्की चिंगारी ही पूरे जंगल को आग की चपेट में लेने के लिए काफी होती है। ये चिंगारी पेड़ों की टहनियों के आपस में रगड़ खाने से या सूरज की तेज किरणें भी कई बार आग का कारण बनती हैं।
गर्मी में पेड़ों की टहनियां और शाखाएं सूख जाती हैं, जो आसानी से आग पकड़ लेती हैं। एक बार आग लगने पर इसे हवा बढ़ावा देती है। इसके अलावा प्राकृतिक रूप से बिजली गिरने, ज्वालामुखी और कोयले के जलने की वजह से भी जंगल में आग लग सकती है। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी को कनाडा में लगी आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले




