एंकर ने नौकरी छोड़ी…चैनल को 41 हजार करोड़ का घाटा:फॉक्स न्यूज ने 2020 के US प्रेसिडेंट इलेक्शन पर सवाल उठाए थे
तस्वीर फॉक्स न्यूज के टीवी होस्ट रहे कार्लसन टकर और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की है।
अमेरिका के सबसे बड़े न्यूज चैनलों में से एक फॉक्स न्यूज में प्राइम टाइम शो लाने वाले टीवी होस्ट टकर कार्लसन ने इस्तीफा दे दिया है। टकर को डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक माना जाता है। फॉक्स मीडिया नेटवर्क ने बताया कि शुक्रवार को टकर ने अपना आखिरी शो होस्ट किया था। टकर कार्लसन के फॉक्स न्यूज से बाहर होने के बाद चैनल की पेरेंट कंपनी के शेयरों में 5.4% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी उसे एक दिन में 41 हजार करोड़ का घाटा हुआ है।
वहीं, अब तक न तो टकर और न ही फॉक्स न्यूज ने इस्तीफे की वजह बताई है। हालांकि, टकर का इस्तीफा उस समय आया है जब पिछले हफ्ते फॉक्स ने मानहानि के केस में एक वोटिंग मशीन कंपनी को 64 हजार करोड़ रुपए देकर सेटलमेंट किया था।

तस्वीर फॉक्स न्यूज पर अपना शो होस्ट कर रहे टकर कार्लसन की है।
राष्ट्रपति चुनाव पर सवाल खड़े किए थे
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्स न्यूज ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान धोखाधड़ी होने के दावे किए थे। ये दावे करने में फॉक्स न्यूज के टीवी होस्ट कार्लसन टकर भी शामिल थे। दरअसल, फॉक्स न्यूज ने 20 ऐसे दावे किए थे, जिनमें वोटिंग मशीन में गड़बड़ी करने के आरोप थे।
इन दावों के बाद ट्रम्प के समर्थकों ने 6 जनवरी 2020 को व्हाइट हाउस पर हमला किया था।2021 में फॉक्स न्यूज के खिलाफ वोटिंग मशीन कंपनी डोमिनियन ने मामला दर्ज कराया था। उस समय टकर कार्लसन समेत कंपनी में काम करने वाले कई लोगों के प्राइवेट मैसेज भी लीक हुए थे। इसमें खुद कंपनी के लोगों ने माना था कि चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। टकर कार्लसन का एक मैसेज काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ट्रम्प के बारे में लिखा था- मैं उससे नफरत करता हूं। इससे काफी विवाद खड़ा हुआ था।
टकर ने भारतीयों पर अंग्रेजी हुकुमत की तारीफ की थी
कार्लसन टकर रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक होने के साथ-साथ अपने नस्लभेदी और प्रवासियों के खिलाफ नफरती बयानों को लेकर काफी फेमस हैं। अपने प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कहा था कि प्रवासी अमेरिका की आबादी में घुसपैठ कर उन्हें रिप्लेस कर देना यानी बदल देना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रवासी अमेरिका को गरीब, भद्दा बना रहे हैं।
वहीं, जब 2022 में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ का निधन हुआ तो उस पर एक चर्चा के दौरान टकर ने भारत में अंग्रेजों की हुकुमत की तारीफ कर दी थी। जिस अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने आपत्ति जताई थी। टकर ने कहा था, ‘भारत में अंग्रेजों की हुकुमत को जनसंहार से बढ़ कर देखा जाना चाहिए। ताकतवर देश तो कमजोर देशों पर राज करते ही हैं। ये ट्रेंड अब भी नहीं बदला है।’ टकर ने ये भी कहा था कि अंग्रेजी हुकूमत ने ही भारत को सभ्यता दी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले