अमेरिका ने साउथ अफ्रीका से माफी मांगी:रूस को हथियार भेजने का लगाया था आरोप; साउथ अफ्रीकी मंत्री बोले- हमें धमका नहीं सकता US
फरवरी में नौसैनिक अभ्यास के लिए एक रूसी बेड़ा दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था। साउथ अफ्रीका में मौजूद अमेरिकी ऐंबैस्डर रूबेन ब्रिगेटी ने वहां की सरकार से बिना शर्त माफी मांगी है।
साउथ अफ्रीका में मौजूद अमेरिकी ऐंबैस्डर रूबेन ब्रिगेटी ने वहां की सरकार से बिना शर्त माफी मांगी है। दरअसल ब्रिगेटी ने 11 मई को एक बयान जारी करते हुए साउथ अफ्रीका पर रूस को हथियार देने का आरोप लगाया था। ब्रिगेटी ने दावा किया था- पिछले साल 6-8 दिसंबर के दौरान केप टाउन में एक रूसी जहाज पर हथियार और बारूद लोड किए गए थे।
इस पर साउथ अफ्रीका ने US ऐंबैस्डर को तलब करते हुए कहा था कि उसके पास रूस को हथियार बेचने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए थे। इसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में अमेरिकी राजदूत के आरोपों को खारिज कर दिया गया था। साथ ही कहा गया था कि इन आरोपों की पुष्टि के लिए अमेरिका ने अभी तक कोई पर सबूत पेश नहीं किया है।
US ऐंबैस्डर बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनी रहेगी
ब्रिगेटी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे बयान के चलते कुछ गलत जानकारी फैल गई थी। मुझे इसे सुधारने का मौका मिला जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोनों देशों के बीच ऐसे ही मजबूत साझेदारी बनी रहेगी।
वहीं साउथ अफ्रीका के कैबिनेट मंत्री खुम्बुद्जो नत्शावेनी ने कहा- अमेरिका इस तरह हमें डरा-धमका नहीं सकता है। रूस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला उसका है। वो हमें इसमें न घसीटे।
पुतिन ने साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति से फोन पर की बात
इस पूरे मामले के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। इससे पहले इन आरोपों पर अमेरिका का भी रिएक्शन आया था। व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- हम आरोपों की गहराई में फिलहाल नहीं जा रहे हैं, लेकिन ये एक गंभीर मामला है। अमेरिका ने शुरुआत से ही दूसरे देशों को यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस का साथ नहीं देने को कहा है।
रूस-यूक्रेन जंग पर साउथ अफ्रीका का निष्पक्ष रवैया
15 महीनों से जारी रूस-यूक्रेन जंग के बीच साउथ अफ्रीका उन चंद देशों में शामिल है जिन्होंने UN में इस मुद्दे पर वोट नहीं डाला है। साउथ अफ्रीका ने कई महीनों से इस मामले को समझौते के जरिए सुलझाने के पक्ष में बयान दिया है। ऐसे में अगर वो रूस को हथियार सप्लाई करेगा तो उसे अपने देशवासियों सहित पूरी इंटरनेशनल कम्युनिटी को जवाब देना पड़ेगा।
साउथ अफ्रीका में कई लोग रूस के पक्ष में हैं, क्योंकि 20वीं सदी में व्हाइट माइनॉरिटी रूल के खिलाफ जंग में सोवियत संघ ने उनका साथ दिया था। हालांकि, एक्सपर्ट्स ये भी मानते हैं कि अगर अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव आया तो इसका असर उनकी इकोनॉमी पर पड़ेगा।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
