अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने की धमकी देने वाले की हत्या:FBI ने एनकाउंटर में किया ढेर; उप-राष्ट्रपति कमाल हैरिस को भी मारना चाहता था

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read
ये रॉबर्टसन की वो तस्वीर है जिसे उसने फेसबुक पर पोस्ट कर बाइडेन को मारने की धमकी दी थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया। अमेरिका की डोमेस्टिक इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने ये एनकाउंटर तब किया है जब राष्ट्रपति अगले साल होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए अमेरिका के उटाह राज्य जाने वाले थे। सितंबर 2022 में उटाह के ही एक व्यक्ति रॉबर्टसन ने बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी दी थी।

FBI के मुताबिक उनके अधिकारियों ने रॉबर्टसन को उटाह के साल्ट लेक सिटी में बुधवार को उसके घर पर सर्च वॉरंट और अरेस्ट वॉरंट देने की कोशिश की। पुलिस जब वहां पहुंची तो वो हथियारों से लैस था और उसने गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद FBI ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें रॉबर्टसन मारा गया। मुठभेड़ बुधवार को अमेरिका के समयानुसार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर हुई।

रॉबर्टसन के एंकाउंटर के बाद उनके घर के बाहर मौजूद FBI के अधिकारियों की है।

राष्ट्रपति बाइडेन को दी जानकारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक FBI ने रॉबर्टसन के एंकाउंटर की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी दी है। इस मामले में जब रॉबर्टसन की बेटी से सवाल किए गए तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। FBI ने बताया है कि रॉबर्टसन के पास कई खतरनाक हथियार थे। इनमें कई तरह की स्नाइपर राइफल भी शामिल हैं।

तस्वीर में रॉबर्टसन के इकट्ठा किए गए हथियारों को देखा जा सकता है।
रॉबर्टसन अपनी बंदूक के साथ पोज देते हुए।

ट्रम्प के दुश्मनों को खत्म करना चाहता था रॉबर्टसन
रॉबर्टसन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस को धमकी देने के अलावा 2 और मामलों दर्ज थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के बुधवार को होने वाले उटाह दौरे से दो दिन पहले सोमवार को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था।

- Advertisement -

इसमें उसने कहा था- मैनें अपनी M24 स्नाइपर राइफल से धूल साफ कर ली है। वहीं सितंब में उसने लिखा था- ये राष्ट्रपति की हत्या के लिए बिल्कुल सही समय है। पहले जो बाइडेन फिर कमला… दरअसल, रॉबर्टसन ट्रम्प का कट्टर समर्थक था। वो बाइडेन और कमला हैरिस से ट्रम्प के चुनाव हारने का बदला लेने के दावे करता था।

अमेरिका में राजनीतिक हत्याओं का डर बढ़ा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में 1970 की तरह एक बार फिर से राजनीतिक हत्याओं का दौर लौट सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि उस दौरान लेफ्ट विंग ग्रुप अटैक करते थे अब राइटविंग ग्रुप्स ने उनकी जगह ले ली है।

हालांकि, 1970 में वामपंथियों से जुड़े समूह आम लोगों को निशाना नहीं बनाते थे। वो केवल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते थे। अमेरिका में ट्रम्प के चुनाव हारने के बाद 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया था।

1963 में हुई थी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या

तस्वीर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ कार में बैठे दिख रहे हैं। इस पल के ठीक एक मिनट बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

अमेरिका के इतिहास में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हुई है। राजनीतिक वजहों से जान गंवाने वाले अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी थे। अमेरिका के टेक्सास राज्य में 22 नवंबर 1963 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए हैं,

लेकिन आखिर उनकी हत्या के पीछे का कारण क्या था, यह आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था। लोगों का मानना है कि ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी, जबकि कुछ अन्य लोग मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।

Exit mobile version