इंदौर के एक मौलाना का सफाई मित्रों पर कचरा उठाने को लेकर विवादित वीडियो मामला तूल पकड़ता जा रहा है आज चंदननगर थाने का बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने घेराव करते हुए मौलाना की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आज से पूरे क्षेत्र की सफाई का काम भी बंद कर दिया है
चंदननगर थाने का आज सफाई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर थाने का घेराव किया सफाई कर्मचारियों के साथ बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार व अन्य सफाई मित्र भी शामिल थे जहां बलाई समाज के साथ सफाई मित्रों ने मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से मांग की है कि मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की जाए वही आज से पूरे चंदन नगर क्षेत्र की सफाई का काम भी सफाई कर्मचारियों ने बंद कर दिया है सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मौलाना की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक पूरे क्षेत्र में सफाई भी नहीं की जाएगी वही बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर आज या प्रदर्शन किया गया है और ऐसा अपमान सफाई कर्मियों के खिलाफ नहीं सहा जाएगा वही मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है
