उन्नाव । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई द्वारा सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 125 शिक्षक ,शिक्षा मित्र ,अनुदेशक को सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज का सर्वांगीण विकास का आधार है शिक्षकों के प्रति आदर, सेवा भाव करके ही हम समाज व राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं ।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, स्वागत जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा ने किया । प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता रजन्ना मिश्रा ,सुरेंद्र मिश्र, विश्वनाथ सिंह, विनोद सिंह ,शिक्षक रमेश सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी ,प्रमोद बाजपेई , अमरेश दीक्षित, हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी,ऊदल फौजी आदि रहे।
