पीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास स्थित होटल मस्कट इन में पीएसआई इंडिया द्वारा परिवार नियोजन के उत्पादों पर दवा स्टाकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर के एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानु’ ने कहा कि पीएसआई इंडिया द्वारा जो यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वह बहुत ही सराहनी है। दवा दुकानदारों को परिवार नियोजन संबंधी उत्पादों की सही जानकारियां उनके इस्तेमाल का सही तरीका दवा दुकानदारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचा जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्नाव दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई और महामंत्री ऋषभ पांडे ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का स्वागत बुके भेंट कर किया। पीएसआई इंडिया की तरफ से सुभरा त्रिवेदी,अनुरेश सिंह,राम कुमार तिवारी, विकास तिवारी रहें। सुभरा त्रिवेदी द्वारा दवा दुकानदारों को परिवार नियोजन संबंधी उत्पादों के विषय में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान उन्नाव दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पीएसआई इंडिया द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में दवा दुकानदारों की सहयोगिता बनाए रखने का सभी दवा दुकानदारों से आवाहन किया।

वरिष्ठ समाजसेवी संजय त्रिपाठी दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरीश शुक्ला, जिला प्रचार महामंत्री राधामोहन मिश्रा, सचिव विवेक दीक्षित, उप सचिव अनुराग यादव,आकाश बाजपेई, शिवम, प्रिंस पांडे, अभिलाष शर्मा, मित्रांश, सत्यम, शशांक बाजपेई, मनीष गुप्ता,शुभम, गिरीश शर्मा सहित आधा सैकड़ा दवा दुकानदार उपस्थित रहे

Exit mobile version