दो थाना क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर की बाणगंगा एवं विजयनगर पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया और दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने तकरीबन 56 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है वहीं पकड़े गए आरोपियों से लगातार पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस लगातार ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर की विजयनगर पुलिस को दो आरोपियों के बारे में जानकारी लगी थी और जब पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया तो दोनों आरोपी बाइक पर जाते हुए नजर आए इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनकी जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से तकरीबन 20 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस को मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया , तो वहीं पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है इसी कड़ी में जहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वही बाणगंगा पुलिस ने भी ग्राउंड शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और जब उनकी तलाशी ली तो उसके पास स्पेशल तरह की चप्पल में वह ब्राउन शुगर को छुपा कर ले जा रहा था और पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से तकरीबन 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है इस तरह से दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने 56 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के सटे हुए गांव से इस ब्राउन शुगर को लेकर आते थे और इंदौर के पब एवम बार सहित अन्य जगहों पर सप्लाई कर देते थे फिलहाल पुलिस को अनुमान है कि जल्द ही पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर राजस्थान के ही कुछ तस्करों को पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version