उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद उन्नाव में सदर तहसील में इसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री परिवहन दयाशंकर सिंह ने पीपल का पेड़ लगाकर की। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, सीडीओ श्रषि राज,एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, उन्नाव दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई, महामंत्री ऋषभ पांडे ने विभिन्न पेंड़ो को लगाया गया। सदर एसडीएम नम्रता सिंह ने प्रभारी मंत्री परिवहन दया शंकर सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
