सुमित्रा महाजन ने कहा ‘पार्टी में पुराने लोगों की उपेक्षा, मेरी भी!’

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

Indore : भाजपा में अपनी उपेक्षा पर भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन का दर्द सामने आ गया। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र संबंधी बैठक में भाग लेने के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सात बार की सांसद सुमित्रा महाजन ने मीडिया के सवालों के जवाब में अपनी उपेक्षा का दर्द बयान किया। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा छोड़कर जा रहे हैं, उनके लिए वह कुछ नहीं कर सकती! लेकिन, जो लोग सालों से भाजपा में हैं और पार्टी के लिए काम करते आए हैं उन्हें पार्टी को तवज्जो देना चाहिए। सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन उपेक्षित लोगों में में भी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों को लेकर घोषणा पत्र बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मीडिया ने पूछा कि कई कार्यकर्ता और पुराने भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जिनमें हाल ही में भंवरसिंह शेखावत का भी नाम शामिल है, इस पर | उनका क्या सोचना है? | सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पार्टी छोड़कर जा रहा है, वे चले जाएं उसमें सुमित्रा महाजन कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि जो लोग भाजपा में लंबे समय से काम करते आ रहे हैं, पार्टी को उनके बारे में विचार करना चाहिए और उन लोगों में मेरा नाम भी है

वन इलेक्शन पर सभी की सहमति जरूरी जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर उनकी क्या राय है? इस पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में विचार किया है, तो उस बात का महत्व समझना चाहिए। हालांकि, इसमें सभी की सहमति जरूरी है।

Exit mobile version