मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में एक और नया जिला बनाने की घोषणा की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले आज मध्य प्रदेश में एक और नया जिला बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मां शारदा की नगरी मेहर को जिला बनाने की प्रक्रिया आज से ही शुरू की जा रही है।


बता दें कि मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी पिछले कई सालों से इसे जिला बनाने की मांग कर रहे थे। मैहर साहित्य, कला, संस्कृति और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है और इसके समग्र विकास के लिए इसे जिला बनाना सरकार की अहम पहल माना जा रहा है

Exit mobile version