विधानसभा एक से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने भरा नामांकन फॉर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन है, यहाँ इंदौर के समस्त विधानसभा के उम्मीदवारो ने नामांकन फॉर्म भरे। इसके साथ ही चुनाव में सबसे हॉटसीट बन चुकी विधानसभा क्रमांक एक से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने फॉर्म भरा। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा कहा कि चुनाव के बाद कमलनाथ और दिग्विजय विदेशो में नज़र आयेंगे- विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जीत के लिये अपनी अपनी ताल ठोक रहे है। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्रमांक एक से बिजेपी के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया, साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का कहीं अता पता नहीं चलेगा यह फिर विदेशों में ही नज़र आएंगे वहीं उन्होंने आगे कहा की बीजेपी भारी बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में वापस आ रही है। हम जो वादे करते हैं उनको पूरा करते हैं हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते। उन्होंने बीजेपी को 160 से ज्यादा सीटें मिलने की बात भी कही

Exit mobile version