गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में तीसरी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा!वास्तविक भारत पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सरपंच अशोक कुशवाहा ने आज रैली निकालकर अपना नामांकन फॉर्म भरा! बड़ी संख्या में उनकी रैली में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए! पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गंजबासौदा पहुंचे और नामांकन रैली में शामिल हुए! अशोक कुशवाहा के मैदान में आने से भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि कुशवाहा समाज का वोट बैंक भाजपा का होता है..अशोक कुशवाहा के मैदान में आने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है…?
