विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में मतदाता सूची में त्रुटी कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम ने पेश किए आंकड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने मतदाता सूची में त्रुटि का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अकेले विधानसभा क्षेत्र 4 में 30 हजार से ज्यादा ऐसे वोटर हैं, जो या तो पते पर नहीं रहते हैं या फिर सूची में उनका नाम दो से तीन बार तक है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग को मतदाता परिचय पत्र क्रमांक के साथ सप्रमाण शिकायत कर आपत्ति लगाई है।डॉ. अक्षय कांति बम ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजयसिंह के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची का डोर-टू-डोर सर्वे करवाया गया। इसमें पाया कि विस-4 में 15 हजार 148 ऐसे मतदाता जो पते पर नहीं रहते, वहीं 14 हजार 382 के नाम दो या तीन बार हैं। उन्होंने कहा इन त्रुटियों को नहीं सुधारा गया तो हम कोर्ट जाएंगे।
,,इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, चिंटू चौकसे, पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शर्मा, सुरेश मिंडा मौजूद थे। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर आरोप भी लगाया।

Exit mobile version