जनसुनवाई में शिकायतें हुई कम एक सुखद पहलू आया सामने इंदौर पुलिस आयुक्त ने कही बात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में अब शिकायतकर्ता काफी कम संख्या में नजर आ रहे हैं जिसे लेकर पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने एक सुखद पहलू बताया है

गौरतलब है की प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में अब शिकायतकर्ता काफी कम संख्या में नजर आ रहे हैं जब इस बारे में पुलिस आयुक्त से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि एक यह सुखद पहलू है जिसका कारण त्यौहार भी हो सकते हैं वहीं हाल ही में सभी थाना प्रभारी नए आए हैं और चारों झोंन में एडिशनल डीसीपी और डीसीपी और थाना स्तर पर भी लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है जिसका नतीजा यह सामने आ रहा है कि उनके कार्यालय पर भी शिकायतकर्ता काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं जिसमें यह सामने आया है कि शिकायतकर्ताओं का शिकायत का निराकरण किया जा रहा है जो यह एक सुखद पहलू है

Exit mobile version