बुजुर्ग ने साफा पहनाकर महिला प्रत्याशी का किया सम्मान, बोले.. भाजपा सरकार की लाडली बहन योजना ने ही महिलाओं को किया सशक्त
महू। भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना ने ही महिला को सशक्त बनाया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं।
उक्त बातें ग्राम रायकुंडा में जनसंपर्क के दौरान एक बुजुर्ग ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर को साफा पहनाकर सम्मान कर यह बातें कहीं। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद जनसंपर्क छापारिया, गोंड कुआं, चावड़ी पूरा, खुदी, गुर्जर वादी, कपड़ खेड़ा, कनेरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा। जहां जगह-जगह जनसंपर्क का स्वागत हुआ। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने उषा दीदी का स्वागत सत्कार कर विजय भव का स्वागत सत्कार किया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर को जनता का मिल रहा समर्थन को लेकर वे भी खूब उत्साहित नजर आई। कहीं उनकी आरती उतारी जा रही है तो कहीं फूलों से स्वागत किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी दीदी गांव-गांव में पहुंचकर मत दाताओ का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ उनके समर्थक, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
