सिलसिलेवार राहगीरों से मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिलसिलेवार राहगीरों से मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने एमआईजी क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपियों से एक दो पहिया वाहन भी बरामद हुई है जिससे वह लूट की घटना को अंजाम देते थे जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक अपने ऑफिस से छोटी खजरानी अपने घर की तरफ पैदल-पैदल जा रहा था तभी मोटरसाइकिल से आये बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था वहीं इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एमआईजी क्षेत्र में घूम रहे हैं सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए भारत उर्फ छोटू ठाकुर , रितिक और एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपियों से पूछताछ में विजयनगर क्षेत्र में भी मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था वही हीरानगर क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है जिसे और भी खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version