मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी होने के बाद कई जगह पर उम्मीदवारों के नामों पर भारी विरोध हो रहा है। इंदौर के पास महू में भी यही हाल हैं। यहां पर कांग्रेस की सूची में जारी किए गए रामकिशोर शुक्ला के नाम पर भारी विरोध हो रहा है। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंतरसिंह दरबार के समर्थक रामकिशोर शुक्ला के नाम पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज अंतर सिंह दरबार निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के लिए निकले जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। जिससे महू के कई रास्ते जाम हो गए , दरबार के समर्थन में इतना बड़ा जनसैलाब देखकर कांग्रेस का आलाकमान भी सकते में आ गया है क्यों की दरबार आसपास की आधा दर्जन सीटों पर अपना प्रभुत्व रखते है दरबार के रूठने से कांग्रेस को आधा दर्जन से अधिक सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है
अंतरसिंह दरबार महू विधानसभा से पहले भी विधायक रह चुके हैं। कुछ समय पहले भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला कांग्रेस में शामिल हुए थे और कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है।
