श्योपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने तीन युवकों पर टेंपरिंग करने के मामले में FIR दर्ज की है। पिछले दिनों विकास यात्रा के दौरान तीनों युवकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई नारेबाजी को टेंपरिंग करके उनकी आवाज बदलकर जिंदाबाद के नारे को मुर्दाबाद बोलकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसे लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों खिलाफ धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली है।
