इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने रेप के दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में शादी होने के बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता से संबंध बनाए रखने के लिये दबाव बना रहा था। वहीं दूसरे मामले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी ने अलग-अलग होटलों में ले जाकर रेप किया। पुलिस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक 27 साल की पीड़िता की शिकायत पर दिलीप सेन निवासी सनावद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि पीड़िता पढ़ाई के दौरान इंदौर में उससे मिली। इसके बाद आरोपी ने शादी की बात की और अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। आरोपी ने 2023 में दूसरी युवती से शादी कर ली। लेकिन उसके बाद भी बार-बार मोबाइल पर कॉल कर मिलने के लिये दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने दिलीप सेन को समझाईश दी। लेकिन वह नहीं माना। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने मामले में थाने पर शिकायत कर दी।
नाबालिग को होटल में ले जाकर किया रेप
वहीं 17 साल की पीड़िता ने राहुल डोढवे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कई बार ड्रीम स्काय होटल ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य होटलों में लेकर पहुंचा। इसके बाद रेप किया। आरोपी शादी के नाम पर लगातार उसे धोखा देर रहा था। पीड़िता ने बताया कि साल 2022 में उसकी राहुल से दोस्ती हुई थी। अक्टूबर 2022 में वह सबसे पहले इसी होटल में उसे लेकर पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
कन्सलटेंसी ऑफिस संचालक ने की छेड़छाड़
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने भी एक कंसल्टेंसी ऑफिस के संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़िता की शिकायत पर राज चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक ऑर्बिट मॉल थर्ड फ्लोर पर राज चौधरी का ऑफिस है। पीड़िता ने उसके आफिस पर कॉल कर जॉब के लिये बुलाया। इस दौरान राज आफिस के अंदर पीड़िता के साथ गलत तरीके से टच करने लगा। पीड़िता को ऑफिस के अंदर ही बंद कर उसकी गोद में बैठ गया। मामले में पीड़िता वहां शोर मचाने लगी। इसके बाद राज के आफिस से निकलकर पुलिस को मामले की सूचना की।
