मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पहले ही संकेत दिए थे कि कांग्रेस पार्टी की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह-सुबह कांग्रेस पार्टी ने अपनी सूची जारी कर सबको चौंका दिया।
इंदौर की राऊ विधानसभा से वर्तमान विधायक जीतू पटवारी को पुनः मौका दिया गया है जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 राजा मांधवानी और सांवेर विधानसभा में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने रीना बोरासी को टिकट दिया गया है,, वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 और 5 को अभी होल्ड पर रखा गया है,,
