इंदौर शहर के अन्नपूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र में दंपत्ति के साथ मारपीट घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के अन्नपूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र में एक कपडा व्यापारी नें मारपीट कि शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी के साथ डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बुरी तरह से मारपीट की है। मारपीट और विवाद की यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के भवानीपुर का है। कपड़ा व्यापारी जितेन्द्र भाटिया अपने यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के सामने शिवानी डॉयग्नोस्टिक एंड पैथालॉजी लैब है। रविवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में आए राहुल सिसौदिया व उनके साथियों ने कार जितेन्द्र के घर के सामने पार्क कर दी। इसी बात पर व्यापारी की पत्नी सीमा ने आपत्ति ली तो राहुल और उनके साथी अभद्र टिप्पणी करने लगे विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

क्षेत्र मे मौजूद आसपास के लोगों ने बिच बचाव करने की कोशिश की तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि इस मामले मे पुलिस नें प्रकरण दर्ज कर बदमाशों कि तलाश प्रारम्भ कर दी है।

Exit mobile version