इंदौर में कांग्रेस के द्वारा पोस्टर जारी कर 90 दिन 90 सवाल अभियान शुरू किया है, प्रदेश सहित मालवा निमाड़ में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है हालांकि कांग्रेस के जवाब में बीजेपी ने भी कांग्रेस से उसकी सरकारों के समय किया गए कार्यो का ब्यौरा मांग लिया गया |
– इंदौर में कांग्रेस के द्वारा 90 दिन 90 सवाल अभियान का आगाज़ किया गया इस अभियान में कांग्रेस रोज़ एक सवाल बीजेपी से पूछेगी इसे लेकर कांग्रेस ने पहला सवाल भी पूछा है और पोस्टर में बीजेपी से सवाल किया है की भाजपा में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव का कहना है की 90 दिन तक रोज़ाना बीजेपी से सवाल किये जायेंगे, कांग्रेस के द्वारा यह अभियान बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा के दौरान किया जा रहा है, मालवा निमाड़ में बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा 4 और 6 सितंबर से शुरू की जा रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपना अभियान शुरू किया है
