संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा 2023* (अनवरत यात्रा) के रूप में इंदौर से सेंधवा तक शनिवार को यात्रा रवाना हुईं,,
इस दौरान इंदौर से लेकर सेंधवा तक जगह-जगह समाज द्वारा खरते जी एवं यात्रा का स्वागत किया गया,, यह यात्रा देर शाम को सेंधवा पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम सेंधवा में करेगी।
रविवार 3 सितंबर को यह यात्रा रैली के रूप में सेंधवा शहर के प्रमुख मार्ग व स्थलों से होकर किले के अंदर मंडी प्रांगण सेंधवा में पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। इस “स्वागत सम्मान समारोह” में देश के विभिन्न राज्यों तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
,,उल्लेखनीय है कि पोरलाल खरते स्टेट सेल्स टैक्स ऑफिसर थे और उन्होंने देश सेवा, आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए सेवा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।
