चाइना डोर के विरुद्ध मध्य प्रदेश में सबसे सशक्त मुहिम उज्जैन पुलिस की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

?आज उज्जैन में पुलिस ने दुकानों से लेकर लोगों के घरों की छत तक खंगाल डालें एवं पतंगबाजी करते हुए जो नजर आए उन्हें कहा चाइना डोर प्रतिबंधित है,,देसी धागे से ही पतंग उड़ानी है,बच्चों से कहा अपने दोस्तों को भी समझाना,,

??महाकाल थाना क्षेत्र में जैसे ही पुलिस लोगों के घरों की छत पर सीढ़ी लगाकर पहुंची तो आसपास के लोग एकदम हक्के-बक्के रह गए मानो कोई अपराधी को ढूंढते हुए घरों पर सर्चिंग चल रही हो ,,,

?परंतु मामला उज्जैन एसपीसत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के पालन का था एवं कलेक्टर पहले ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर चुके हैं ,,

??इस प्रकार से लोगों के घरों की छत पर जाकर पतंग उड़ाने वालों को भी चाइना डोर के विरुद्ध समझाइश देना संभवत मध्यप्रदेश में सिर्फ उज्जैन में ही देखा गया है,,

- Advertisement -
Exit mobile version